ये सब हैं चाहने वाले!और आप?

Sunday, March 10, 2013

अफ़साना-ए-वफ़ा


कभी करना न भरोसा,

दिल की लन्तरानी पे

ये वो सराब हैं,

जो सरे सहरा ,

तेरी तिश्‍नगी को

धूप के हवाले करके,

तुझे आँसुओं की शबनम के सहारे छोड जायेगा,

औ दर्द तेरा

सबब बन जायेगा,

कहकहों का,

ज़माना सिर्फ़ तेरी नाकामयाब मोहब्बतों को

कहानियों में सुनायेगा !

ऐ दिल-ए- नादाँ,

सम्भल,


इश्क कभी वफ़ा वालों को, मिला है अब तक?


तेरा अफ़साना भी
माज़ी के वर्कॊं में दबाया जायेगा.

Saturday, March 9, 2013

खता किसकी!



मुझे बस इतना बताते जाते,
क्यूँ मुस्कुराते थे,तुम आते जाते!

शब-ए-इंतेजार मुख्तसर न हूई,
दम मगर जाता रहा तेरे आते आते।

तिश्‍नगी लब पे मकीं हो गई,
तेरी जुल्फों की घटा छाते छाते।

दर-ए-दुश्मन था,और मयखाना
गम के मारे बता किधर जाते?

तेरा घर मेरी गली के मोड पे था, रास्ते भला कैसे जुदा हो पाते?