ये सब हैं चाहने वाले!और आप?

Thursday, August 28, 2025

मिट्टी है.













ये तख्त-ओ-ताज, ये महराब,
सच में ये ख्वाब,सब मिट्टी है।

ये हिटलर,ये मीर, वो गालिब,
सिकन्दर-ओ-सोहराब सब मिट्टी हैं।

तमाम जवाब और फलसफे,
ये ज्ञान,वो किताबें सब मिट्टी है।

मिट्टी ही हकीक़त है इस जहाँ की,
ये सोने से तुलने का अहसास सब मिट्टी है।


वो मेरा है,मासूम है,आ जायेगा,
दिल की ये आस,छलावा,सब मिट्टी है।

1 comment:

  1. सच कहूँ तो जब मैं इतिहास के बड़े नामों या बड़े साम्राज्यों के बारे में सोचता हूँ, तब मुझे भी यही एहसास होता है कि आखिर में सब कुछ यहीं रह जाता है। आपने हिटलर, गालिब और सिकन्दर को एक साथ रखकर यह बात बहुत असरदार ढंग से कही।

    ReplyDelete

Please feel free to express your true feelings about the 'Post' you just read. "Anonymous" Pl Excuse Me!
बेहिचक अपने विचारों को शब्द दें! आप की आलोचना ही मेरी रचना को निखार देगी!आपका comment न करना एक मायूसी सी देता है,लगता है रचना मै कुछ भी पढने योग्य नहीं है.So please do comment,it just takes few moments but my effort is blessed.