ये सब हैं चाहने वाले!और आप?

Wednesday, March 16

मौसम-ए-बहार और अश्क!


                                                      


















आम के बौर की खुशबू,उसे समझाऊँ कैसे,
शहर में रहता है उसे बाग तक लाऊँ कैसे।

अक्सर वो यूँही मेरी बात से डर जाता है,
बडा मासूम है,अहदे जहाँ सिखाऊँ कैसे।

मेरी फ़ितरत ही अज़ब है हवा का झोका हूँ,
वो हसीं ख्याब है मैं उसको  जगाऊँ कैसे।

  दस्तूर,समझदारी, इल्म, किताबें और उसूल,
 दिल मगर नाँदा है,दिल को समझाऊँ कैसे।

 आँखें उसकी मोहब्बत से भरी रहती हैं,
 खारा अश्क हूँ, उस आँख में आऊँ कैसे।


12 comments:

रश्मि प्रभा... ने कहा…

दस्तूर,समझदारी, इल्म, किताबें और उसूल,
दिल मगर नाँदा है,दिल को समझाऊँ कैसे।
sabkuch hoker bhi dil masoom sa hota hai
use samjhana aasaan nahin hota

aap yahan bhi padhiye
http://lifeteacheseverything.blogspot.com/

http://aatamchintanhamara.blogspot.com/

***Punam*** ने कहा…

सुन्दर अभिव्यक्ति......!!
बस जो जैसा है उसे वैसा ही रहने दिया जाए !
खूबसूरती भी इसी में है...और अपनापन और प्यार भी...!

नीरज गोस्वामी ने कहा…

दस्तूर,समझदारी, इल्म, किताबें और उसूल,
दिल मगर नाँदा है,दिल को समझाऊँ कैसे।

वाह..कमाल की रचना...बधाई

नीरज

संजय @ मो सम कौन ? ने कहा…

छा गईं ये पंक्तियाँ -
"मेरी फ़ितरत ही अज़ब है हवा का झोका हूँ,
वो हसीं ख्याब है मैं उसको जगाऊँ कैसे।"

वैसे सरजी, दिल टूटा न हो और अश्क खारा न हो तो फ़िर होने न होने में क्या अंतर?

Patali-The-Village ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति|

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ|

shama ने कहा…

आँखें उसकी मोहब्बत से भरी रहती हैं,
मैं खारा अश्क हूँ, उस आँख में आऊँ कैसे।
Nihayat sundar panktiyaan!
Holi mubarak ho!

Babli ने कहा…

बहुत सुन्दर कविता ! उम्दा प्रस्तुती! ! बधाई!
आपको एवं आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनायें!

Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…

अक्सर वो यूँही मेरी बात से डर जाता है,
बडा मासूम है,अहदे जहाँ सिखाऊँ कैसे।

बहुत सुन्दर पंक्तियाँ !

amrendra "amar" ने कहा…

सुन्दर अभिव्यक्ति.....

Dinesh pareek ने कहा…

होली की बहुत बहुत शुभकामनाये आपका ब्लॉग बहुत ही सुन्दर है उतने ही सुन्दर आपके विचार है जो सोचने पर मजबूर करदेते है
कभी मेरे ब्लॉग पे भी पधारिये में निचे अपने लिंक दे रहा हु
धन्यवाद्

http://vangaydinesh.blogspot.com/
http://dineshpareek19.blogspot.com/
http://pareekofindia.blogspot.com/

Dinesh pareek ने कहा…

होली की बहुत बहुत शुभकामनाये आपका ब्लॉग बहुत ही सुन्दर है उतने ही सुन्दर आपके विचार है जो सोचने पर मजबूर करदेते है
कभी मेरे ब्लॉग पे भी पधारिये में निचे अपने लिंक दे रहा हु
धन्यवाद्

http://vangaydinesh.blogspot.com/
http://dineshpareek19.blogspot.com/
http://pareekofindia.blogspot.com/

Dinesh pareek ने कहा…

होली की बहुत बहुत शुभकामनाये आपका ब्लॉग बहुत ही सुन्दर है उतने ही सुन्दर आपके विचार है जो सोचने पर मजबूर करदेते है
कभी मेरे ब्लॉग पे भी पधारिये में निचे अपने लिंक दे रहा हु
धन्यवाद्

http://vangaydinesh.blogspot.com/
http://dineshpareek19.blogspot.com/
http://pareekofindia.blogspot.com/