ये सब हैं चाहने वाले!और आप?

Sunday, March 27

"मुकम्मल सुकूँ"!


चुन चुन के करता हूँ, 
मैं तारीफ़ें अपने मकबरे की ,
मर गया हूँ?
क्या करूं !
ख्वाहिशें नहीं मरतीं!

गुज़रता हूँ,रोज़,
सिम्ते गुलशन से,
गुल नहीं,
बागवाँ नहीं,
तितलियाँ फ़िर भी,
यूँ ही आदतन,
तलाशे बहार में हैं!

न तू है,
न तेरी याद ही, बाकी कहीं,
फ़िर भी मैं हूँ,के,
तन्हा या फ़िर,
घिरा सा भीड में,
अपनी तन्हाई या तेरी यादों की!

मर के भी इंसान को,
मिल सकता नहीं,
सुकूँ जाने,
किस तरह अता होता है,
जिस्म-ओ-रूह दोनो ही,
तलाशा करते हैं,
एक कतरा,एक टुकडा, 
 मुकम्मल सुकूँ!

गर सुने 'पुर सुकूँ' हो कर कोई,
तो सुनाऊँ दास्ताँ अपनी कभी,
पर कहाँ मिलता अब,
एक लम्हा,एक घडी,
"मुकम्मल सुकूँ"! 

20 comments:

varsha ने कहा…

Love this blog...
ख्वाहिश को मुकम्मल कर अन्ज़ामें- सुकूं कहाँ मिलता है ?
मिलती हैं नयी हसरतें रोज़ बस चैन नहीं मिलता है .

इस्मत ज़ैदी ने कहा…

ये एक ऐसी चीज़ है जो अक्सर हज़ार कोशिशों के बाद भी नहीं मिलती और कभी दो जुमले भी काफी होते हैं
आप अपनी बात कह पाने में कामयाब हैं

Rajey Sha राजे_शा ने कहा…

सुकून अधूरा भी होता है क्‍या?

रश्मि प्रभा... ने कहा…

मुक्कमल सुकूँ की तलाश में इतने चेहरे हैं भीड़ में गुम
कि दो घड़ी की फुर्सत भी नहीं है कहीं
एक तारीफ तुमने कभी किया नहीं
तो खुद अपनी कब्र पे दिए जलाये बैठे हैं हम ...............
बहुत ही अच्छी लगी रचना और कुछ ऐसे ही ख्याल उमड़े

Rajiv ने कहा…

"मर गया हूँ?
क्या करूं !
ख्वाहिशें नहीं मरतीं!"
इससे बड़ा सच हो ही नहीं सकता है इस ज़माने में.बहुत सुंदर जनाब.

डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति ने कहा…

vaah kya baat hai... bahut khoob... sach hee to likha hai..kahan milta hai muqqammal sukuN... bahut lajawaab likha hai...

Shilpa ने कहा…

बहुत सुन्दर! आज बहुत दिनों के बाद ऑनलाइन आने का मौका मिला, और आपकी कविता पढ़ कर जी खुश हो गया| आपकी पिछली कुछ पोस्ट्स पढ़ नहीं पाई उसके लिए माफ़ी चाहती हूँ |:(
.
.
.
शिल्पा

ktheLeo ने कहा…

हर एक सुधी पाठक का दिल से शुक्रिया!
@ शिल्पा जी,माफ़ी न माँगे बल्कि बाकी की रचनायें पढकर,अपनी अच्छी टिप्पणी से उन्हें,नवाज़ें!

जेन्नी शबनम ने कहा…

ख्वाहिशें कब मरती है... बहुत सही कहा, सुन्दर रचना बधाई स्वीकारें.

ज्योति सिंह ने कहा…

मर के भी इंसान को,
मिल सकता नहीं,
सुकूँ जाने,
किस तरह अता होता है,
जिस्म-ओ-रूह दोनो ही,
तलाशा करते हैं,
एक कतरा,एक टुकडा,
मुकम्मल सुकूँ!
bahut khoob ,behad pasand aaya .

POOJA... ने कहा…

kaash sukoon mil jata meri rooh ko, to kuch jeene me maza bhi aa jata...
bahut sundar...

विशाल ने कहा…

बहुत उम्दा.

मर के भी इंसान को,
मिल सकता नहीं,
सुकूँ जाने,
किस तरह अता होता है,
जिस्म-ओ-रूह दोनो ही,
तलाशा करते हैं,
एक कतरा,एक टुकडा,
मुकम्मल सुकूँ!

सुकूं मिल सकता है अगर सुकूं की तलाश बंद हो.
सलाम.

संजय @ मो सम कौन ? ने कहा…

सब मिल जायेगा, बस यही नहीं मिलता जीतेजी। बहुत खूब कहा है आपने।

***Punam*** ने कहा…

मर के भी इंसान को,
मिल सकता नहीं,
सुकूँ जाने,
किस तरह अता होता है,
जिस्म-ओ-रूह दोनो ही,
तलाशा करते हैं,
एक कतरा,एक टुकडा,
मुकम्मल सुकूँ!

और तलाश जारी है.....
बेहतरीन...

ZEAL ने कहा…

ख्वाहिशें ही तो हैं जो मरने नहीं देतीं ...खुशनसीब हैं वे सब जिनकी ख्वाहिशें जिन्दा हैं ।

JHAROKHA ने कहा…

bilkul sach kaha aapne aapki baat par ek sher yaad aa gaya ----
kabhi kisi ko mukammal jahan nahi milta
kabhi jamin to akhi aasman nahi mailta .
khwahisho ka kbhi ant ho hi nahi sakata .yahi to vah chcheej hai jiske liye manushhy kabhi bhi santust nahi ho paata
bahut hi sarthak post
poonam

डॉ० डंडा लखनवी ने कहा…

"मर के भी इंसान को,
मिल सकता नहीं,
सुकूँ जाने,
किस तरह अता होता है,
जिस्म-ओ-रूह दोनो ही,
तलाशा करते हैं,
एक कतरा, एक टुकडा,
मुकम्मल सुकूँ!"
=======================
बेहतरीन अंदाजे बयां के लिए -बधाई। शायद
इसीलिए किसी शाइर ने कहा है-
"जुस्तजू हो तो सफ़र ख़त्म कहाँ होता है।
यूँ ही हर मोड़ पे मंजिल क गुमाँ होता है॥"
==========================
सद्भावी -डॉ० डंडा लखनवी

anita agarwal ने कहा…

हर किसी को मुकम्मिल जहाँ नहीं मिलता ...
बहुत सुंदर रचना .....

संध्या शर्मा ने कहा…

चुन चुन के करता हूँ,
मैं तारीफ़ें अपने मकबरे की ,
मर गया हूँ?
क्या करूं !
ख्वाहिशें नहीं मरतीं!

बेहद शानदार लाजवाब... सच सच और परम सत्य....

आकाश सिंह ने कहा…

आपके ब्लॉग पे आया बहुत ही अच्चा लगा बढ़िया पोस्ट है धन्यवाद |
यहाँ भी आयें|
कृपया अपनी टिपण्णी जरुर दें|
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर अवश्य बने .साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ . हमारा पता है ... www.akashsingh307.blogspot.com